आजसू पार्टी महिला मोर्चा ने मनाया डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल

आजसू पार्टी महिला मोर्चा ने मनाया डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल

नोआमुंडी संवाददाता: गुरुवार को महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अनुपमा गुछैथ की अध्यक्षता में बालिझरण पंचायत में आजसू पार्टी द्वारा अम्बेडकर जयंती मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वल्लित किया, तत्पश्चात जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सिंह सुरेन ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलासचिव राकेश राउत , प्रखंड अध्यक्ष शनि लोहार , एससी मोर्चा सचिव नंदन करुआ, शुभम पान, मीडिया प्रभारी योगेश ठाकुर , तारिणी लोहार, संजू देवी , सतीश ठाकुर, केदार लोहार एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!