Riport By-कोक सिंह रघुवंशी
विदिशा जिला पंचायत सी ई ओ डॉ योगेश भरसट की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभा कक्ष में आज बुधवार को आजादी कुपोषण से अभियान फेस-2 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया विदिशा जिला पंचायत सी ई ओ डॉ भरसट ने पर्यवेक्षको से आंगनवाडी केन्द्रों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा जिले में चिन्हित किये 200 आकांक्षी ग्रामों के संबंध में चर्चा की गई इसके उपरांत आजादी कुपोषण से अभियान का प्रशिक्षण दिया गया बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश जैन सहायक संचालक परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक सी एम रिसर्च एसोसियेट निकेत शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे