छत्तीसगढ़ रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत #आज के कलयुगी माहौल के बीच इंशानियत और मानवता की मिशाल बना रायगढ़ विश्व हिंदू परिषद……
# लोगो ने दी दिल से दुवाएं कहा हमें हिंदू होने पर गर्व है…….

रायगढ़ = रायगढ़ विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग ने जिंदा दिली और मानवता की मिशाल कायम करते हुए आज किरोड़ीमालनगर में आयोजित नीट परीक्षा में सामिल परीक्षार्थी और उनके परिजनों को अल्पाहार और जल की निःशुल्क व्यवस्था कराई ! आज दोपहर 1 बजे से ही लगभग 250 परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों की भारी संख्या में एकत्रित होने के साथ सभी की परेशानी को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद केसेवा विभाग के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा पश्चात सभी के लिए नाश्ता और पेय जल की निःशुल्क व्यवस्था कर सभी को आत्मीय आराम दे कर विश्व हिंदू परिषद के जन सेवा भाव का प्रचार का परिचय दिया और सभी को एक दूसरे की मदद करने आग्रह किया वही उपस्थित सभी लोगो ने भी परिषद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और विश्व हिंदू परिषद के कार्यों की भूरी भूरी प्रसन्ना की