आज घुमारवीं क्षेत्र की कुठेड़ा पंचायत के अधीन ohel इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

आज दिनांक 04 जून को ohel इंटरनेशनल स्कूल कुठेड़ा में बड़े धूम धाम से सभी बच्चों ने व शिक्षकों ने पर्यावरण दिवस मनाया।प्रधानाचार्य बनिता रणौत जी ने बताया कि पर्यावरण दिवस पूरे विश्व में 5 जून को बनाया जाता है इस उपलक्ष्य मे स्कूल में बच्चो को पर्यावरण को बचाने के लिए शिक्षा दी गई तथा बच्चो ने पर्यावरण पर चित्रकला प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया एवम इस अवसर पर कविताएं भी पड़ी गई। स्कूल के माध्यम से इस अवसर पर शिक्षकों को पौधे भी दिए गए। जिनका जगह जगह पौधा रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!