प्रेस विज्ञप्ति
01/08/23
आज दिनांक 01/08/23(मंगलवार) को माउंट लीटर ज़ी विद्यालय बामपाली आरा का प्रांगण एक बार फिर से एक शानदार उपलब्धि से प्रफुल्लित हुआ

विद्यालय की छात्रा कुमारी जान्हवी ने एवरीवन स्टार एंटरटेनमेंट ,मुंबई द्वारा आयोजित ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कविता लेखन प्रतियोगिता में कांस पदक
प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री श्रेयांश जैन , उपाध्यक्षा श्रीमती सुचिता जैन, प्राचार्य श्री देवासी एम ,उप प्राचार्य ,प्रधानाध्यापक, शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।
इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रा जान्हवी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए जीवन में इसी तरह आगे बढ़ते हुए सफल होने की कामना की गई।
विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री रौशन कुमार के दिशा निर्देश में प्रतियोगिता का संचालन हुआ था।
इसके साथ ही माइंड वाश नेशनल अकेडमीक चैंपियनशप द्वारा प्राचार्य श्री देवसी एम, प्रधानाध्यापिका सोनी चौधरी, शिक्षक श्री जयप्रकाश को छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई पत्र से सम्मानित किया गया।