सौसर /छिन्दवाड़ा
शिवम जानभोर
MN 7999509427
R 9 Bharat

आज नगर पालिका के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर भारतीय जनता पार्टी सौसर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रीयश मुकुट जी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें नगर में चल रहे हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी आवाज उठाई नगर में एलईडी लाइट लगे हैं जो लगते ही या तो फ्यूज होते है या बंद पड़ जाते हैं नगर में लगाए गए 2000 पेड़ से अधिक जिसका बिल 12 ,13 लाख रुपए निकाला गया किंतु वह वृक्ष आज भी नदारद है, बगैर टेंडर के काम किए जा रहे हैं जबकि शासकीय ई प्रणाली से टेंडरिंग की जानी चाहिए ,अपने मनपसंद ठेकेदार को काम दिया जा रहा है ,जिसमें शासन का नुकसान हो रहा है नगर में जगह-जगह पानी से गड्ढे भरे हुए हैं, भारत माता चौक में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, बच्चों का पार्क क्षतिग्रस्त हो रहा है वाघ्या नाला के नाम पर जेसीबी का फर्जी बिल लाखों रुपए का निकालकर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया गया, नगर में बाजार में पालतू आवारा पशु लोगो को नुकसान पहुँचा रहे है,लाखों रुपए का डीजल नगर पालिका द्वारा बिल निकाल कर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसके संबंध में आज मुख्यमंत्री जी के नाम से एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी जी को दिया गया
सौसर से शिवम जानभोर की रिपोर्ट