आज नगर पालिका परिषद सोनभद्र के द्वारा अचानक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 2 घंटे में अतिक्रमण हटाने का कराया गया
एनाउंस,, आज नगरपालिका परिषद सोनभद्र के द्वारा नगर का अतिक्रमण हटाने का जैसे ही एनाउंस हुआ कि सभी 2 घंटे में अतिक्रमण हटा ले जिस पर उ प्र उधोग व्यापार मण्डल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने माननीय सदर एस डी एम साहब नगर पालिका परिषद सोनभद्र अध्यक्ष रुबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी से सम्पर्क कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि इस समय शादी ब्याह का सीजन चल रहा है ऐसे में यह कार्यवाही उचित नही है नगर पालिका परिषद बोर्ड के गठन के पश्चात व्यापारियों की समस्या पर चर्चा कर विचार कर अभियान उ प्र उधोग व्यापार मण्डल सोनभद्र के सहयोग से चलाया जाना चाहिए जिस पर एस डी एम सदर ने अभियान को स्थगित करते हुये 10 दिनो का समय दिया।वार्ता में जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल ,सजय गुप्ता, विजय पटेल, नगर महामंत्री विजय केशरी आदि व्यापारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।