आठनेर में भाजपा में दो फाड़, मंडल अध्यक्ष को हटाने की हुई बैठक बाद से मचा है घमासान

आठनेर में भाजपा में दो फाड़, मंडल अध्यक्ष को हटाने की हुई बैठक बाद से मचा है

घमासान

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बैंतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा आठनेर गढ़ में भाजपाई कार्यकताओं के बीच मची कलह से सियासत गरमाई । ब्यान बाजी का दौर शुरू हो गया । मामला रविवार के दिन हुई बैठक से शुरू हुआ , जिसमें नगर मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने को उनकी कार्यप्रणाली से हटाने पर नाराज़ असंतुष्ट कार्यकताओं ने एक बैठक का आयोजन कर अपनी नाराज़गी जाहिर की । मण्डल अध्यक्ष को हटाने की मांग की है ।
पुरे मामले को लेकर की गई पड़ताल तो उसमें बैठक में मौजूद लोगों ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा की बैठक केवल भाजपा वरिष्ठ लोगों के सम्मेलन और स्वरूची भोजन की थी । बैठक का आयोजन किसी प्रकार मण्डल अध्यक्ष राने को लेकर नहीं बुलाई गई । बैठक की शुरुआत में उठे स्वर से अंदाजा लगा की मण्डल अध्यक्ष से नाराज़ लोगों द्वारा गलत जानकारी देते हुए कार्यकताओं को बुलाया गया । अधिकांश लोगों ने बैठक का विरोध किया और आपसी सामंजस्य स्थापित करने की बात कही । सूत्रों की मानें तो नगर परिषद और जिला पंचायत चुनाव से ही यह नाराजगी जग जाहिर है । अब नाराजगी धीरे-धीरे चुनाव के करीब आते ही खुले मंच पर दिखने लगी है । राजनीति में तेज तोड़ने वाले और लगातार उपलब्धियों को हासिल करने वाले व्यक्ति की टांग खींचने की पुरानी कहावत है , जो आठनेर नगर मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने पर स्टीक बैठतीं है ।।

शेख मोईनुद्दीन क्राईम ब्यूरो R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!