धौलपुर: आनन्द नगर, पानी की टंकी के पास,वार्ड नंबर आठ, सैंपऊ रोड़, धौलपुर पिछले वर्षों से सीवरेज ओवरफ्लो, पेयजल पाइप लाइन लीकेज एवं तलघरों से हो रही अवैध निकासी से रास्ते में डले सी सी खरंजे नष्ट होकर पानी भरा रहने से रास्तों में कीचड़ के कारण निकलना मुश्किल हो गया है। खाली प्लाटों में अगस्त 2023 से पानी भरा हुआ है, जिससे मकानों की दयनीय स्थिति बनी हुई है, भगवान सिंह शर्मा, महावीर प्रसाद कुलश्रेष्ठ एवं अशोक कुमार के मकान से खाली प्लाट में तीन-चार फीट पानी पिछले दो वर्षो से भरा होने के कारण मकानों की स्थिति खराब हो गई है। माह मई 2025 में नगर परिषद धौलपुर की सुपर सोकर मशीन से मदन सिंह बैंक के मकान के कोने पर फसने एवं धंसने से पाइप लाइन टूटने लीकेज चल रहा है, राजपूत समाज धौलपुर के जिला अध्यक्ष श्री भागीरथ सिंह के मकान के सामने सीवर लाइन के चैम्बर के बगल में पाइप लाइन टूटने से प्रति दिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। सीवरेज लाइन के बगल में टूटने से पेयजल लाइन में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। जलभराव की समस्या से मौसमी बीमारी फैलने कि अंदेशा है तथा कुछ घरों में वायरल फीवर से लोग प्रभावित हुए हैं।

ब्यूरो चीफ धौलपुर