आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार अभियान का जिले में हुआ शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

झारखंड-बिहार का बॉर्डर एरिया सरैया पंचायत पहुंचे उपायुक्त ने पंचायत की सड़कों के निर्माण करवाने का दिया आश्वासन

सरल तरीके से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:उपायुक्त

 

 

 

कार्यक्रम में इन विभागों के लगे थे स्टॉल

आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग,शिक्षा विभाग,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,पंचायती राज, बाल विकास परियोजना,आपूर्ति विभाग,प्रज्ञा केंद्र,आधार केंद्र, कृषि विभाग, मनरेगा, जेएसएलपीएस,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),राजस्व विभाग,कल्याण विभाग सामाजिक सुरक्षा (पेंशन) सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गये थे.इन सभी स्टॉलों में प्राथमिक रूप से विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 250 से अधिक आवेदन प्राप्त किये गये जिसमें से कई मामलों का निष्पादन ऑन स्पॉट किया गया.
स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा आमजनों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं दी गयी.मौके पर उपरोक्त के अलावे विधायक प्रतिनिधि अजित सिंह,सरैया पंचयात की मुखिया प्रियंका,प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव,बीस सूत्री अध्यक्ष रविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!