रिपोर्टर by- महेंद्र अग्रवाल R9 भारत
💥 अपने बच्चों के लिए आप कैसा रायगढ़ छोड़कर जाना चाहते हैं – सिरिल कुमार
⚡ आम आदमी पार्टी जिंदल पैंथर सीमेंट प्लांट के जनसुनवाई का करेगा विरोध
⚡ रायगढ़ शहरवासियों से अपील – रायगढ़ को प्रदूषण से बचाने में साथ दें हमारा
⚡ पर्यावरण प्रदूषण के मामलें में रायगढ़ पहले से ही रेड जोन में है
रायगढ़। आम आदमी पार्टी 29 दिसंबर को होने वाले जिंदल पैंथर सीमेंट प्लांट के विस्तार की होने वाली जनसुनवाई का विरोध करने जा रहा है। आम आदमी पार्टी के सिरिल कुमार ने बताया है कि आम आदमी पार्टी इस जनसुनवाई का पुरजोर विरोध करने वाला है। जिंदल पैंथर सीमेंट का निर्माण जेएसपीएल रायगढ़ स्थित संयंत्र में किया जा रहा है। इसकी उत्पादन क्षमता 0.7 मिलियन टन प्रति वर्ष है। कंपनी इस क्षमता को बढ़ाकर 3 मिलियन टन सालाना करने की योजना बना रही है, साथ ही 12 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी करने जा रही है। इसके लिए एक नया प्लांट कोसमपाली में कंपनी खोलने जा रही है, जिसकी पर्यावरणीय जनसुनवाई 29 दिसंबर को रखी गई है।
सिरिल कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि रायगढ़ के आसपास करीबन 10 किलोमीटर के रेडियस का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला है, जिसमें भुपदेवपुर जलाशय, सिंघनपुर गुफा, बिलासपुर डेम, केलो डेम सहित पूरा रायगढ़ शहर चपेट में आ जायेगा। तकरीबन 6.5 लाख आम जनता प्रभावित होने वाले हैं, जिसमें मासूम बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्ग सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करेंगे। रायगढ़ पहले से ही पर्यावरण प्रदूषण के मामलें में रेड जोन में चल रहा है। प्रदूषण के मापदंडों के हिसाब से PM 10 की मात्रा 150 मिलीग्राम से कम होनी चाहिए, जबकि रायगढ़ में PM 10 की मात्रा 250 से 300 मिलीग्राम के साथ डेंजर स्थिति को भी पार कर चुका है। उसी प्रकार PM 2.5 की मात्रा 50 से 100 मिलीग्राम के बीच होना चाहिए, जो 150 से 200 मिलीग्राम के भी ऊपर जा चुका है। घरों में दो-दो बार पोछा करने से बाद भी काला मलबा नहीं जा रहा है। ये प्रदूषण टी.बी. सहित दमा, चर्म रोग, केंसर और साँस संबंधित बीमारियों का कारण बन रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि जिले में आए दिन औद्योगिकरण के विस्तार एवं कोयला खनन कोल वाशरी जैसी कंपनियों के नए निर्माण एवं विस्तार की हो रही जनसुनवाइयों से रायगढ़ जिले की जनता अब त्रस्त हो चुकी है, रायगढ़ की जनता और ज्यादा औद्योगिकरण एवं खनन के प्रदूषण की मार झेलने में सक्षम नहीं है। आम आदमी पार्टी ने सभी कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी युवाओं एवं ग्रामवासियों से अपील की है कि 29 दिसंबर को कोसमपाली में आयोजित होने वाली जिंदल पैंथर सीमेंट प्लांट के विस्तार की जनसुनवाई का सब मिलजुलकर विरोध करें और रायगढ़ जिले को पर्यावरण प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें।
आम आदमी पार्टी के सिरिल कुमार ने अंत में कहा कि लोग पूरे छत्तीसगढ़ में माइनिंग के विरोध में प्रोटेस्ट चल रहा है और सरकार ठेके दिए जा रही है। छत्तीसगढ़ को माइनिंग माफिया ने जकड़ लिया है, किसी राजनेता की हिम्मत नहीं कार्यवाही करने की, क्योंकि ये उस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार से मुक्त आम आदमी पार्टी ही है, जो रायगढ़ को अब पर्यावरण प्रदूषण से बचाएगा और उसके लिए लगातार आन्दोलनरत रहेगा।