आरएलपी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र कसाना ने 104 जननी एक्सप्रेस व ममता हेल्थ एक्सप्रेस सेवा में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

भरतपुर 1 सितंबर

आरएलपी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र कसाना ने 104 जननी एक्सप्रेस व ममता हेल्थ एक्सप्रेस सेवा में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

 

भरतपुर. राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र कसाना ने शनिवार को बयाना में प्रेस कांफ्रेंस कर 104 जननी एक्सप्रेस सेवा और ममता हेल्थ एक्सप्रेस सेवा में फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा से इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कंसाना ने बताया- इन घोटालों में संबंधित कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी और सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी फोन कॉल्स और फर्जी लोकेशन दिखाकर घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है, जिसके जरिए फर्जी बिलों का भुगतान उठाकर सरकार के खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कंसाना ने ममता हेल्थ एक्सप्रेस सेवा में ट्रैवलिंग और ट्रांसपोर्टेशन के साथ बड़े दवा घोटाले के भी आरोप लगाए हैं। कंसाना ने कहा कि उन्हें इस घोटाले का पता आरटीआई से मिली जानकारी से चला है और उन्हें आशंका है कि यह घोटाला प्रदेशभर में भी बड़े पैमाने पर फैला हो सकता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और गलत भुगतानों की वसूली की जा सके।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!