आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव(छ0ग0)
दिनाक – 12.06.22

मोटर पंप चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 


श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री दिनेश सिन्हा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में थाना खेरागढ़ में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 375/22 धारा 379 आईपीसी की विवेचना दौरान दिनांक 12.06.22 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी के पंप को बेचने के फिराक में है जिस पर पुलिस की टीम जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी 1. महेश यादव पिता समय लाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी नवागांव 2. अजीत वर्मा पिता नीलांबर वर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन मुतेड़ा थाना खैरागढ़ के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से मोटरपंप कीमती12000 रुपये जप्त किया गया है ,दिनों आरोपीयों को दिनांक 12.06.22 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है l उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना थाना खैरागढ़ स्टाफ की अहम भूमिका रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!