आवारा सांड की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजी हुए गंभीर रूप से घायल

भरतपुर 22 अगस्त

आवारा सांड की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजी हुए गंभीर रूप से घायल

 

भरतपुर. जिले के कस्बा नदबई में गुरुवार को बाइक सवार चाचा भतीजी आवारा सांड की चेपट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में लोगों ने तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, गांव खटोटी के रहने वाले उदयभान सिंह नदबई में एक निजी स्कूल में काम करता है। रोजाना की तरह उदयभान अपनी भतीजी को बाइक पर बिठाकर स्कूल आ रहा था। जब वह नदबई के मुख्य बाजार में पहुंचा तो स्टेशन रोड से कुछ आवारा सांडों का झुंड का झुंड भागता हुआ आया। जिससे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। लोग आवारा सांडों से बचने लिए दुकानों में घुस गए, तो कई बाइक सवार अपनी बाइकों को छोड़ कर भागने लगे। घायल उदयभान सिंह ने बताया कि आवरा सांडों के झुंड ने एकदम से उनपर हमला बोल दिया। जिससे बाइक सवार उदयभान सिंह और उसकी भतीजी ऋतु बुरी तरह घायल हो गए। घटना को देख आसपास के दुकानदारों ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े चाचा भतीजी को उठाकर तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल चाचा भतीजी का इलाज किया। भतीजी ऋतु के चेहरे, हाथ और घुटनों में गंभीर चोट आई है और चाचा उदयभान के हाथों में चोट आई है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!