आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि 10 सितम्बर निर्धारित

आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि 10 सितम्बर निर्धारित

देवरिया(सू0वि0) 23 अगस्त।  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डा सुधाकर त्यागी(अ0प्र0) ने बताया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, परिसर में बने भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के स्व रोजगार हेतु निर्मित 18 व्यवसायिक केन्द्रों में से 03 व्यवसायिक केन्द्रो के आवंटन हेतु आवेदन पत्र कार्यालय में उपलब्ध है। आवेदन पत्र कार्यालय कार्य दिवस में प्राप्त किये जा सकते हैं।
आवेदन हेतु पात्र भूतपूर्व सैनिक, शहीद सैनिकों की पत्नियों या आश्रित है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देवरिया से सम्पर्क कर सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि 10 सितम्बर 2024 तक निर्धारित है।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!