ब्यूरो रिपोर्ट पलामू झारखंड
इंकलाबी नौजवान सभा की पहली जिला सम्मेलन सम्पन्न
पवन विश्वकर्मा सचिव व अविनाश रंजन बने अध्यक्ष
डाल्टनगंज (पलामू) इंकलाबी नौजवान सभा का पहला पलामू जिला सम्मेलन शांतिपुरी पुलीस लाइन नागलोक भवन में देश के शहिद क्रान्तिकारी साथियों के याद में एक मिनट मौन के साथ हेमंत सोरेन वादा निभाओ पांच लाख रोजगार कहा है यह बतलाओ नारे के साथ सुरु किया गया!
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अविनाश रंजन ने किया!
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बतौर इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रिय सचिव संदीप जायसवाल ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा की मोदी जी प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने को कहा था सात वर्ष मोदी सरकार को हो गया चौदह करोड रोजगार देने के बजाय देश के सरकारी संपतियो को निजीकरण कर देश के नौजवानो को बेरोजगार बना रही हैं दूसरी ओर झारखंड राज्य के मुखिया हेमन्त सोरेन अपनी किए गय वादा निभाने से मुकर रहें हैं पांच लाख रोजगार देने के बजाए नौजवानो को अंडा मुर्गी पालन और बेचने कि नसीहत दे रहे हैं हेमंत सोरेन 2021 नियुक्ति वर्ष घोषणा किया था जो जुमला साबित हों रहा है जिसे नौजवानो को मिलकर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज करने की जरुरत है सम्मेलन में पर्यवेक्षक अखिलेश जी द्वारा ग्यारह सदस्यीय कमिटी की घोषण की गई!
सचिव पवन विश्वकर्मा सह सचिव प्रभात चौरसिया अध्यक्ष अविनाश रंजन उपाध्यक्ष इजहार अली सदस्य अखिलेष यादव, मो अंसार, अनिल राम, अजय रजक, शशिकांत रजक, पंकज चंद्रवंशी, सावन पासवान को बनाया गया!
हेमन्त सोरेन वादा निभाओ पांच लाख रोजगार कहा है यह बतलाओ! बेरोजगारी भत्ता 10,000 रु दो!
समेलन को इंकलाबी नौजवान सभा के झारखंड राज्य सचिव अमल घोष, भाकपा माले स्थाई राज्य कमिटी सदस्य रविंद्र भुईयां, कपिल प्रजापति, आइसा जिला अध्यक्ष दिव्या भगत जनसंग्राम मोरचा के जुगल पाल, ब्रजनंदन मेहता,भाकपा माले के उपेंदर जी ने सम्बोधित किया!
सम्मेलन समापति की घोषणा फूलन देवी विचार मंच के शैलेश चंद्रवंशी ने किया