उतरौला तहसील कर्मचारी अर्दली दिलीप कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर तहसील सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को दिलीप से कार्य के प्रति सजगता व कर्तव्यनिष्ठा की सीख लेनी चाहिये।नायाब तहसीलदार राजीव वर्मा ने उनके व्यक्तित्व की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी दिलीप कुमार गुप्ता को अंगवस्त्र, राम चरित मानस व छाता भेंट कर फूल माला पहनकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
रिपोर्ट ~ वाजिद हुसैन