धौलपुर
उदयपुर कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में धौलपुर रहा बंद
धौलपुर में व्यापारियों ने चिकित्सा क्षेत्र की सेवा और इमरजेंसी सेवाओ को छोडकर स्वेच्छा से बंद रखी दुकानें राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को धौलपुर बंद पूरी तरह सफल रहा।जिसका समर्थन व्यापारियों के साथ हर वर्ग ने किया है. शहर में केवल आवश्यक दुकानें को छोड़कर सभी दुकानें बंद रखी गई.जिला मुख्यालय पर पुराना शहर, अस्पताल रोड ,जगन चोराहा,लाल बाजार , संतर रोड , बजरिया ,गुलाब बाग, जगदीश टाकीज,बाड़ी रोड , सैंपऊ रोड पर सभी तरह की दुकाने बंद रही।वहीं धौलपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की ओर से धौलपुर बन्द का समर्थन करते हुए पेट्रोल पपों को 12 से 1 बजे तक बंद रखा गया ।व्यापारी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सज़ा देने की मांग की इसके साथ ही शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे चलते धौलपुर जिले में बंद पूरी तरह सफल रहा।
नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर