उदयपुर की घटना के विरोध में बंद के आह्वान को रायगढ़ के व्यापारियों एवं अन्य संगठनों ने जिस तरह स्वसफूर्त सहयोग दिया

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से= महेंद्र अग्रवाल R9 भारत # उदयपुर की घटना के विरोध में बंद के आह्वान को रायगढ़ के व्यापारियों एवं अन्य संगठनों ने जिस तरह स्वसफूर्त सहयोग दिया,

 

 

 

 

वो अभूतपूर्व : विस्व हिंदू परिषद रायगढ़

देश के सौ करोड़ हिंदुओं की मांग हैं कि हत्यारों को फांसी की सजा हो

रायगढ़ : उदयपुर की घटना के विरोध में आज पूरे छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान विश्व हिंदू परिषद की प्रदेश इकाई के द्वारा किया गया था इसी कड़ी में आज विहिप के दर्जनों विहिप कार्यकर्ता, विभिन्न हिंदू संगठनो से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्तागण सहित आम हिन्दू समाज सड़कों पर उतरे।

विहिप की अगुवाई में आज सुबह से सभी हिंदू संगठनो और जन सामान्य ने दवा दुकानों और आवश्यक सेवा से जुड़े प्रतिष्ठानो को छोड़कर शहर के तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील करते दिखे कि वे अपने प्रतिष्ठान को बंद कर उनकी मांग को अपना समर्थन दें, जिसमें रायगढ़ चैंबर इकाई की ओर से भी विहिप के बंद को समर्थन दिया गया था जिसे रायगढ़ शहर के तमाम व्यापारीयों की ओर से अपनी दुकानों को स्वस्फूर्त बंद कर समर्थन दिया गया।

रायगढ़ बंद करवाने शहर की सड़कों में उतरे विहिप, बजरंग दल एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा देश विरोधी धार्मिक कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बंद का आह्वान कर रहे सभी हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का एकस्वर में कहना था कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा हो, ताकि देश में दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

रायगढ़ बंद को लेकर विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में जिस तरह से एक सामान्य हिंदू कन्हैयालाल जी की हत्या की गई है उसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम होगी, क्योंकि जिस हैवानियत के साथ इस वीभत्स हत्याकांड को धर्म विशेष से जुड़े कट्टरपंथियों ने अंजाम दिया है वो देश की गंगा जमुनी संस्कृति के खिलाफ है और अब वक्त आ गया है कि ऐसे कट्टरपंथी विचारधारा को जड़ से खत्म किया जाए। इस मामले को लेकर देश के सौ करोड़ हिंदुओ की एक राय है कि हत्याकांड के सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएं।
विहिप के जिला मंत्री मुंजाल चावड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस बंद को सफल बनाने हेतु सभी वर्गों को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!