उन्नयन विद्या मंदिर तोर दानियाल में हुआ सम्मान समारोह

उन्नयन विद्या मंदिर तोर दानियाल में हुआ सम्मान समारोह

धौलपुर जिले तोर दानियाल गांव स्थित उन्नयन विद्या मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत हुण्डावाल (प्रिंस) मौजूद रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संस्थापक डॉ. आई.पी. सिंह ने की

 

सरस्वती- वंदना के साथ आरंभ हुये कार्यक्रम में सत्र 21- 22, 22-23 एवं 23-24 के सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विगत सत्र के सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

25 बच्चों को उनके अभिभावकों के सानिध्य में सम्मानित किया गया । बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के मध्य मोजल एवम आराध्या तथा वाणी एवं प्रियंका के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन डॉ.आई.पी. सिंह ने प्रस्तुत किया और प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया

कार्यक्रम में एडवोकेट प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) ने अपने वक्तव्य में विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए सभी आवभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा की प्रति गंभीर होने का आग्रह किया इस अवसर पर डॉक्टर आईपी सिंह ने अपनी पुस्तक अमानत की एक प्रति भी मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल को भेंट की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!