उपजिला अस्पताल नदबई के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष चौधरी एपीओ

भरतपुर. जिला प्रभारी सचिव सूची त्यागी के नदबई दौरे के दौरान बिना सूचना के मुख्यालय पर अनुपस्थित मिलने, ड्यूटी पर ना आने, मनमाने तरीके से उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने जैसी अनेकों अनियमितताएं मिलने पर नदबई उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष चौधरी को जिला प्रभारी सचिव की रिपोर्ट पर निर्देशक चिकित्सा विभाग द्वारा एपीओ किया गया है। इस दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें राजस्थान जयपुर रहेगा।।
भरतपुर से हेमंत दुबे