उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने नदबई बयाना व वैर के आंगनबाड़ी केदो का किया औचक निरीक्षण

भरतपुर 21 सितंबर

उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने नदबई बयाना व वैर के आंगनबाड़ी केदो का किया औचक निरीक्षण

नदबई के आंगनबाडी केन्द्र डहरा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहित बयाना के बरखेडा प्रथम व द्वितीय केन्द्र नियत समय पर पाए गए बद

 

 

भरतपुर. उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग राजेश कुमार द्रारा शनिवार को परियोजना केन्द्र नदबई, बयाना व वैर के आंगनबाडी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके दौरान परियोजना नदबई के आंगनबाडी केन्द्र डहरा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय नियत समय पर बंद पाए गए। साथ ही परियोजना बयाना के बरखेडा प्रथम, द्वितीय आंगनबाडी केन्द्र भी बंद पाए गए । परियोजना वैर के आंगनबाडी केन्द्र नया बरखेडा, ऊनापुर एवं जीबद संचालित पाए गए। उपनिदेशक द्वारा निरीक्षण के दौरान मानदेय कर्मियों को केंद्र पर साफ सफाई, रख रखाव एवं यूनिफार्म में उपस्थित रहने हेतू निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि बंद पाए गए केन्द्रों के संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!