उपयुक्त लातेहार हिमांशु मोहन के अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय कार्यकारी एजेंसी की बैठक हुई।

R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार

उपयुक्त लातेहार हिमांशु मोहन के अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय कार्यकारी एजेंसी की बैठक हुई।

 

उपयुक्त लातेहार हिमांशु मोहन के अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय कार्यकारी एजेंसी की बैठक हुई। उपायुक्त ने टाना भगत समुदाय के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियावन्य की समीक्षा किये।
अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ने बैठक में बताया कि लातेहार जिला में कुल 868 टाना भगत परिवार है तथा उनकी कुल आबादी 5068 है इस वित्तीय वर्ष में कुल 497 टाना भगत परिवारों को निशुल्क लगान राशिद निर्गत किया गया है 50 उत्तराधिकार नामांतरण किया गया है।
25 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 927 महिला एवं पुरुष को वस्त्र वितरित किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक अतिरिक्त कमरा की योजना के तहत 2018–19 से अब तक कुल 220 लाभुको को योजना का लाभ प्रदान किया गया है।
जिसमें से 124 योजना पूर्ण हो चुकी है तथा 96 निर्माणधीन।है उपायुक्त लातेहार ने शेष निर्माणधीन योजनाओं को अभिलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया ।
गव्य विकास विभाग के द्वारा 153 लाभुको को गाय शेड योजना,132 लाभुको को 4 गाय की योजना, एवं 21 लोगों को 2 गाय की योजना से आच्छादित किया गया है।
कृषि विभाग के द्वारा टाना भगत परिवारों को डीजल पंप सेट , विद्युत मोटर, बीज वितरण, योजना इत्यादि का लाभ प्रदान किया गया है 2018-19 से लेकर अब तक कुल 45 टाना भगत छात्र छात्रों की रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में शिक्षा हेतु फीस का भुगतान किया गया।
डीएमएफटी की राशि में कुल 10 टाना भगत समूहों को ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण प्रदान किया गया है।
टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों ने बैठक में सिंचाई कूप अबुआ आवास एवं डीप बोरिंग योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की।
उपायुक्त लातेहार ने अपर समाहर्ता को आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ,विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बहादुर टाना भगत सदस्य राज्य स्तरीय समिति राजेंद्र टाना भगत एवं अन्य उपस्थित थे।
लातेहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!