R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार से……..
*******
लातेहार
उपायुक्त श्री हिमांशु मोहन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता की श्री रामा रविदास की अध्यक्षता में 14 फरवरी को टाउन हॉल लातेहार में आयोजित होने वाले विधिक सशक्तिकरण शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।,,,,,,,,,,

बैठक में अपर समाहर्ता द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 14.2.2024 को लातेहार जिला के सभी प्रखंडों में विधिक सशक्तिकरण आयोजन किया जाना है ।
विधिक शक्ति करण शिविर के आयोजन का उद्देश्य लातेहार जिले में आम नागरिकों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार NALSA नई दिल्ली और JHALSA रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्रदान प्राधिकार की ओर से 14 फरवरी को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले विधिक सशक्तिकरण शिविर को सफल बनाने में सहयोग करें।
जिला स्तरीय आयोजित जिला कार्यक्रम की अध्यक्षता
श्री अखिल कुमार प्रधान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए लातेहार, श्री हिमांशु मोहन , उपायुक्त उपाध्यक्ष डीएलएसए, लातेहार श्री अमित कुमार विशेष न्यायाधीश, पॉस्को ,सिविल कोर्ट, लातेहार श्री अंजनी अंजन पुलिस अधीक्षक सह सदस्य ,डीएलएसए लातेहार ,करेंगे आगे उन्होंने कहा कि विधिक सशक्तिकरण शिविर को सफल बनाने के लिए हर संभव कदम उठाते हुए कार्यक्रम को सफल करना है।
विभिन्न सरकारी योजनाओं से लोगों का निबंध एवं उक्त योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को मिलने वाले लाभ का उक्त शिविर में ही वितरण का अधिकांश लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त है सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है ।
कि सभी विभाग के पदाधिकारीयो से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करें।
साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जाए
लातेहार जिले के सभी प्रखंडों में संबंधित स्थान पर शिविर हेतु निम्नलिखित न्यायिक पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गए हैं
जो निम्नवत है………
लातेहार प्रखंड के टाउन हॉल में श्री अखिल कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश…
सह अध्यक्ष डीएलएसए लातेहार श्रीमती स्वाति विजय उपाध्यक्ष सचिव डीएलएसए लातेहार की उपस्थिति में शिविर आयोजित किया जाएगा..
श्री राजीव आनंद प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की उपस्थिति में चंदवा प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में सिविल आयोजित किया जाएगा..
श्री संजीव कुमार दास अतिरिक्त. सत्र न्यायाधीश 1 लातेहार की उपस्थिति में मनिका प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में ।
श्री अमित कुमार, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय लातेहार की उपस्थिति में हैरंहज प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में
न्यायाधीश तृतीय लातेहार की उपस्थिति में बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में।
मोहम्मद अब्दुल नासिर सी.जे.एम लातेहार की उपस्थिति में गारू प्रखंड कार्यालय में।
श्री शशि भूषण शर्मा ए.सी.जे.एम लातेहार की उपस्थिति में बरियातू प्रखंड कार्यालय में ।
श्री मिथिलेश कुमार एस.डी.जे.एम. सह पीएम जे.जे.बी. लातेहार की उपस्थिति में बरवाहडीह प्रखंड कार्यालय में ।
श्री राहुल कुमार जे.एम. प्रथम श्रेणी लातेहार की उपस्थिति में महुआडर प्रखंड कार्यालय में।
############
बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री प्रभात रंजन चौधरी , कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ,लातेहार श्री राजीव रंजन ,जिला कृषि पदाधिकारी श्री अमृतेश सिंह ,जिला सहकारिता पदाधिकारी, श्रीमती जगमनी टोपनो, विधि शाखा प्रभारी श्री सुजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी उपस्थित थे।
लातेहार****