R9BHARAT की खबर जो कल लगाईं थी उसका का असर विधायक रोहित वोहरा का दौराआज विधानसभा क्षेत्र के राजाखेड़ा स्थित उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित फिजियोथैरेपी कक्ष, 15 बेड की क्षमता के अतिरिक्त वार्ड एवं दवा भंडार कक्ष का लोकार्पण किया।

राजाखेड़ा उप जिला स्वास्थ्य केंद्र, विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है, यहाँ सुविधाएं बढ़ने से क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा एवं उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
आगामी दिनों में राजाखेड़ा अस्पताल में नवीन ओपीडी एवं वार्ड भी बनकर तैयार हो जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्राईम रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा