चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
उरगा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

उरगा //बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से उरगा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में ग्रामवासियों जनप्रतिनिधियों पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक में अधिकारियों ने त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया और नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की उरगा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अशांति की स्थिति न बने पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।