R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार……
*******एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन…….

लातेहार पशु कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गव्य प्रक्षेत्र द्वारा लातेहार पशुपालन विभाग के कार्यालय परिषद में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु मेला सा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ उपयुक्त श्रीमती गरिमा सिंह द्वारा विविध रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त महोदय द्वारा पशुपालन विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण हितग्राही मूलक योजनाओ टीकाकरण की महत्व एवं पशुधन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आजीविका के लिए उन्नत पशुपालन अपने तथा विभाग में संचालित योजनाओं को लाभ लेने की बात कही गई…..…..
जिला पशुपालन विभाग में पदस्थापित पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के विभिन्न बीमारी से संबंध में जानकारी दी वही बीमारी के इलाज व दवा के विषय में भी पशुपालकों को बताया गया आयोजित प्रदर्शनी में उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी लगाई गई तथा स्टाल लगाकर पशु पालकों को पशुओं के पोषक तत्व, पाचन क्रिया ,बीमारी ,आदि के संबंधित दवा एवं पोषक तत्वों के विषय में जानकारी दी गई।
इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री देवनाथ कुमार चौरसिया, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अमृतेश सिंह ,जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती जगमनी टोपनो, विधि शाखा प्रभारी श्री श्रेयांश अन्य जनप्रतिनिधि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मी उपस्थित है
लातेहार……