भरथना से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट
गेहूं के खेत में लगी आग
– एचटी लाइन के तारो की स्पार्किंग से तीन बीघा खेत मे खड़ी गेंहू की फसल में आग लगी , दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

क्षेत्र अंतर्गत भैसाई गांव में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी रामबहादुर के खेत से गुजरी एचटी लाइन के तारों में स्पार्किंग होने से खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई, आग देखते ही पीड़ित किसान समेत मौजूद ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए, सूचना पर मौके पर पहुँचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया गया,बताया गया कि लगभग तीन बीघा खेत मे खड़ी गेंहू की फसल जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के मुताबिक आगजनी में लगभग 30हजार रुपए का नुकसान हो गया।