विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

बिलासपुर जिला से सिविल नागरिक के रूप में एडवेंचर में विशेष पहचान बना चुके घुमारवीं उपमंडल के गांव पनोह के पंकज चंदेल ने बताया कि एडवेंचर्स में भी युवा अपना भविष्य बना सकते हैं । बिलासपुर जिला जो पुराने समय मे कहलूर नाम से जाना जाता है। उसी नाम पर कहलूर एडवेंचर कंपनी का सुभारम्भ किया । कहलूर एडवेंचर्स प्रमुख पंकज चंदेल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एडवेंचर में काफी शौक था तथा उन्होंने शिक्षा भी इसी क्षेत्र में हासिल की । इसी जुनून के चलते न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि उत्तराखंड , लद्दाख ut , शिकीम व अन्य राज्यों की ऊंची चोटियों को अपने पैरों से नाप चुके हैं ।
कहलूर एडवेंचर्स कंपनी प्रमुख पंकज चंदेल ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अटल बिहारी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स मनाली से 28 दिल का विशेष एडवांस माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया । जिसमें उन्होंने पीर पंजाल की माउंट फ्रेंडशिप चोटी जो कि 17 352 फीट ऊंची है उस पर कहलूर एडवेंचर कंपनी का झंडा फहराय तथा इतना ही नहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नारकंडा में भी स्नो स्किंग का भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया । उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वह नसों आदि से दूर रहकर सरकार द्वारा जारी फिट इंडिया उपक्रम के चलते स्वंय को भी स्वस्थ रखें तथा अन्य युवाओं को भी एडवेंचर में अपना भविष्य बनाने के प्रति प्रेरित करें ।