एडवोकेट प्रशान्त हुंडावाल ने धौलपुर की कई ग्राम पंचायत व शहर में कई वार्डो में किया जनसंपर्क

एडवोकेट प्रशान्त हुंडावाल ने धौलपुर की कई ग्राम पंचायत व शहर में कई वार्डो में किया जनसंपर्क

 

धौलपुर विधानसभा से युवा नेता प्रशान्त हुंडावाल ने ग्राम पंचायत जाटौली, ग्राम पंचायत खेड़ा ग्राम पंचायत विश्नोदा के दर्जनों गांवों के साथ शहर के कई वार्डो और कॉलोनियों में जनसंपर्क कर लोगों की बुनियादी समस्याओं को जाना तथा सम्बंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओ का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। युवा नेता हुंडावाल ने बताया की धौलपुर क्षेत्र की अधिकाशं जनता मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त है। देखा जाए तो जर्जर सड़कें, गलियों,नालों और सड़कों पर कीचड़ जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बिजली कटौती पेयजल की कमी, बेरोजगारी आमजन की प्रमुख परेशानियों में शामिल है। प्रशांत हुंडावाल ने कहा की विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए जो भी उनसे बनेगा उसके लिए वह सदेव तत्पर्य रहेंगे और भरसक प्रयास करेगें।

प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) ने कहा कि धौलपुर विधानसभा को विकास की ओर ले जाने का उनका संकल्प है।
उन्होने ने कहा कि जो विकास कार्य पिछले काफी समय से नहीं किया वो विकास कार्य धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने के प्रयास उनके द्वारा किए जायेंगे।
उन्होने कहा कि जनता की सेवा करना ही मेरा सर्वोपरि लक्ष्य है। जातिगत भेदभाव को मिटाते हुए, सड़क, नालियों, जलभराव, स्वच्छ पीने का पानी, बिजली, रोजगार अन्य विकास कार्यों को ध्यान में रखकर प्रगतिशील विकास करना उनका मुख्य लक्ष्य है। क्षेत्र की जनता के हर दुख-सुख में साथ हूं धौलपुर को विकास की ओर ले जाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा एवं बेरोजगारी से मुक्त कराने के लिए एकजुट होना सबसे जरूरी है। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाटोली के कई गांव तथा खेड़ा ग्राम पंचायत के भी कई गांव में लोगों से डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों की बुनियादी समस्याएं जानकर संबंधित अधिकारियों से बातकर उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
वही इसी के साथ प्रशान्त हुंडावाल ने जनसंपर्क के दौरान युवाओं से अपील की की वह सबसे पहले अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए और लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!