एनएसएस के तहत बयाना में पोषण पखवाड़े का किया गया आयोजन

भरतपुर 14 सितंबर

एनएसएस के तहत बयाना में पोषण पखवाड़े का किया गया आयोजन

 

भरतपुर. बयाना में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में एनएसएस के तहत पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू फौजदार रहीं वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. बरखा तोमर ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने एनएसएस की स्वंयसेवी छात्राओं को बताया कि पोषण अभियान की शुरूआत 8 मार्च 2018 को राजस्थान के झुंझुनू जिले में प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी। अभियान का उद्देश्य किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों की पोषण स्थिति पर जोर देना है। एनएसएस प्रभारी ने बताया कि पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों जैसे प्रश्नोत्तरी, निबन्ध, पोस्टर प्रतियोगिता, डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वंयसेविका शिवानी, रिया, सपना ने पोषण से सम्बन्धित संतुलित आहार के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. कुमार गौरव, ऋतु मित्तल, अविनाश गुप्ता, विष्णु गोयल, स्वंयसेविकाएं गीतिका, काजल, नेहा, सलोनी आदि मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!