एनटीपीसी लारा में आगजनी पर मक ड्रिल आयोजित

छ. ग. रायगढ़ से रिपोर्टर महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

 

एनटीपीसी लारा में आगजनी पर मक ड्रिल आयोजित

रायगढ़ :एनटीपीसी लारा में आज दिनांक 14 जुलाई 2023 को आगजनी की परिस्थिति में वचव एवं सुरक्षा के ऊपर मोक्क ड्रिल का जीवंत प्रदर्शन किया गया। आगजनी एक दुर्घटना है जो की कहीं भी कभी भी घटित हो सकता है। जिससे जान माल का नुकसान होती है। एनटीपीसी जैसी बड़ी विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन के लिए करोडो रुपये का साजो सामान लगाया गया है। अगर कभी भी बड़ी आग दुर्घटना घटित होता है तो उस परिस्थिति से निपटने ते हुए कैसे जान माल का बचाव करना है उसकी जीवंत प्रदर्शन किया गया। ताकि दुर्घटना की परिस्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा सकें।

इस अवसर पर छतीसगढ़ शासन अग्निशामन विभाग के निगरानी करने के लिए श्री प्रमोद जोशी, फायर मेन, विपिन क्षालक्षों, एवं विपिन चतुर्वेदी, सब इंस्पेक्टर अग्निशामन विभाग से पार्यवेक्षक रूप से पूरी व्यवस्था की निगरानी की। इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकर कौशिक, श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री समरेन्द्र कुमार रॉय, महाप्रबंधक(प्रचालन), श्री रवी शंकर, महाप्रबंधक (परियोजना), सुरक्षा विभाग के अपर महाप्रबंधक श्री रंजन कुमार एवं कर्मचारी उपस्थित रहते हुए आगजनी की स्थिति में खुद की सुरक्षा करते हुए आग से निपटने की तौर तरीके को समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!