एनटीपीसी लारा में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

एनटीपीसी लारा में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

रायगढ़ :राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 154वी जन्म शतवार्षिकी एवं भारत के दूसरी प्रधान मंत्री , भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 119वी जन्म दिवस पर एनटीपीसी लारा परिवार की और से दोनों महानायक कों श्रद्धांजलि अर्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी लारा परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री दिवाकर कौशिक (कार्यकारी निदेशक) द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पण किया गया। उपस्थित कर्मचारियों कोण संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक श्री कौशिक जी ने दोनों महा नायक की जीवन दर्शन पर प्रकास डालते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए उनके आदर्श पर चलने के लिए सभी को आग्रह किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री समरेन्द्र कुमार रॉय, महाप्रबंधक (परियोजना निर्माण) श्री रवि शंकर, महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) श्री हृदय मण्डल, विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारी, प्रेरिता महिला समिति की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!