एमओ पंकज उइके और एएनएम कविता पवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामजीपुरा जहां तमीज से बात की जाती है आप वहां पर ही इलाज करें

एमओ पंकज उइके और एएनएम कविता पवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामजीपुरा जहां तमीज से बात की जाती है आप वहां पर ही इलाज करें

 

दामजीपुरा:-ईन दिनों दामजीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है!

भीमपुर विकासखण्ड के दामजीपूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला सामने आया है, जहाँ एमओ डॉक्टर पंकज उइके,और ए एन एम कविता पावर जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्तमान में तैनात है।उनकी हालत यह है कि यह आए दिन मरीज से बदतमीजी से पेश आते रहते हैं!

मामला मंगलवार का है विनोद राठौर ने बताया की स्वास्थ कर्मी और डॉक्टर एमओ ने मेरे पिताश्री इलाज कराने हॉस्पिटल गए थे मेरे पिताश्री मयाराम राठौर से बदतमीजी की है!

मरीजों का आरोप है की दामजीपुरा सामूदायिक स्वास्थ
केंद्र पर मरीजों से बदतमीजी से पेश आते हैं, और मन माने पैसे भी लिए जाते हैं!

इस मामले को लेकर
जब बीएमओ से शिकायत की भीमपुर बीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामजीपुरा पहुंचे!

बीएमओ निगवाल को पत्रकार विनोद राठौर ने बताया की एक सामान्य आदमी से इस तरह से बात की जाती है,तो अन्य मरीजों
से एम ओ डॉक्टर पंकज उइके कैसे पेश आते होंगे!

इस संबंध में मरीज का पुत्र विनोद राठौर द्वारा फोन पर एम ओ से बात की गई तो एमओ पंकज उइके द्वारा कहा गया कि जहां तमीज से बात की जाती है आप वहां पर ही आप इलाज करवाये आपको यहाँ आने की जरुरत नहीं है!

पत्रकार ने पुरा मामला बीएमओ से कहा बताया और कॉल रिकॉडिंग भी सुनाया बीएमओ ने पहुच कर जांच की परंतु फिर भी बीएमओ के सामने अपनी गलती का एहसास नहीं किया!और बीएमओ के सामने बदतमीजी से पेस आते रहे जिसका तमाशा भीमपुर बीएमओ दीपक निगवाल अपनी आँखो के सामने देखते रहे!

डॉक्टर मरीजों के लिए होते है भगवान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!