एम्स में ईलाज वो भी सुरक्षा कर्मी करते है जूते लातो से

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट सन्दीप मिश्रा

 

एम्स में ईलाज वो भी सुरक्षा कर्मी करते है जूते लातो से

 

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें काली वर्दी पहने हुए कुछ गार्डस एक व्यक्ति को मारते नजर आ रहे हैं । वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की लाइन लगी हुई है और 5-6 गार्ड एक व्यक्ति को धक्का दे रहे हैं। कुछ देर में उनमें से एक गार्ड अपने पैरों से उसे व्यक्ति को लात मारता है। 10 सेकिंड के इस वीडियो को वायरल करते हुए एक यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह वीडियो रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स का है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला एम्स प्रशासन तक पहुंचा। उसके बाद एम्स की तरफ से उनके आधिकरिक सोशल मीडिया ग्रुप पर इस वीडियो को लेकर बयान दिया गया । एम्स की तरफ से लिखा गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एम्स रायबरेली प्रबंधन तुरंत हरकत में आया और उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड द्वारा इस संस्थान को उपलब्ध कराये गये स्टाफ को बर्खास्त कर दिया गया। जुर्माना लगाने और यदि आवश्यक हुआ तो अनुबंध समाप्त करने के लिए यूपीपीएसकेएनएल को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
एम्स रायबरेली प्रबंधन अपने मरीजों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और पूरी सहानुभूति रखता है और आउटसोर्स कर्मचारियों के अनियंत्रित व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!