एसएसबी द्वारा मानव ब्यापार रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

रक्सौल।मानव व्यापार रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एसएसबी 47वीं वाहिनी पंटोका एवं प्रयास जुवेनाइल एंड सेंटर पूर्वी चंपारण द्वार किया गया।
30 जुलाई 2022 को अंतरराष्ट्रीय मानव व्यापार निषेध दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम का
विकास कुमार कमांडेंट, , 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी के जागृति रथ को शुभकामनाएं देते हुए झंडा दिखा कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानव तस्करी एक संगठित एवं सुनियोजित अपराध है इसे हम सबको मिलकर निपटना होगा।
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के परियोजना के तहत प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी एवं चाइल्ड लाइन सब सेंटर रक्सौल के द्वारा मानव व्यापार, बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल, ब्यापार,बाल दूर्ब्यवहार, बाल श्रम रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मानव व्यापार एक बहुत बड़ा जघन्य अपराध है जो एक मनुष्य को दूसरे मनुष्य द्वारा खरीद बिक्री की जा रही है इसे रोकने के लिए समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रम की जा रही है। ताकि इस अपराध पर नियंत्रण किया जा सके इस अपराध को रोकने के लिए हम सभी समाज के लोगों को सामने आना होगा तथा इसे रोकने में मदद करनी होगी। आए दिन देखने को मिल रही है कि नेपाली नाबालिक लड़कियों को बहला-फुसलाकर इंडिया में लाया जा रहा है और उसे बड़े-बड़े महानगरों में ले जाकर वेश्यावृत्ति में लगाए जा रहे हैं। हमारे जागरूक होने से बहुत सारी बच्चियों को इस अपराध में जाने से पहले हम लोगों द्वारा मुक्त कराया गया है।
प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की परामर्शदाता आरती कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव व्यापार हमारे समाज के लिए कलंक है जो दीमक की तरह खोखला कर रही है। इसे रोकने के लिए हम सभी समाज के लोगों को एकजुट होकर इस अपराध पर नियंत्रण किया जा सकता है। इस अपराध में बच्चे से लेकर बूढ़ों तक का व्यापार हो रहा है। ज्यादातर नाबालिक लड़कियों तथा नाबालिक बच्चे इस अपराध का शिकार बन रहे हैं उन्हें बड़े-बड़े महानगरों में ले जाकर उनके साथ लैंगिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे रोकथाम हेतु आप सभी के बीच में यह जागरूकता कार्यक्रम रखा गया है। आप सभी का सहयोग अनिवार्य है। अगर ऐसी घटना आपके आस पड़ोस में देखने को मिलती है तो तुरंत 1098 के माध्यम से इसकी सूचना दे सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रयास संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार शर्मा एवं राज गुप्ता तथा राजकीय रेल पुलिस रक्सौल से थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल से संतोष कुमार मिश्रा, स्वच्छ संस्था रक्सौल से रंजीत कुमार सिंह, प्लान इंडिया के राम जनम कुमार तथा उनके टीम उपास्थित थे, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से सब इंस्पेक्टर नेहा सिंह, राम कुमार, कल्पना वाजपेई, मोनिका, सभी सुरक्षा बल, जागृती रथ को ग्राम पन्टोका के सभी ग्रामवासियों को जागरूक किया गया जिसमे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, तथा हरैया प्राथमिक विधालय के सभी बच्चों ने सौ के संख्या में भाग लिया वहीं जागृति रथ सिंडे एकेडमी स्कूल में बच्चों ने भी भाग लिया ओर मानव व्यापार संबंधित जानकारी दी गई। वही रथ भ्रमण करते हुए इंडो नेपाल बॉर्डर पर सभी यात्रियों को जागरूक किया गया। रथ घूमते हुए रक्सौल रेलवे स्टेशन पहुंची वहां जीआरपी आरपीएफ प्रयास संस्थान द्वारा मानव व्यापार बाल मजदूरी के बारे में जानकारी दी गई।
ये जागरूकता से हमारे समाज को संदेश मिला बच्चे शामिल हुई और उन्हें मानव व्यापार बाल मजदूरी बाल विवाह बाल श्रम बाल ब्यापार जैसी अपराध के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ। R9भारत रक्सौल से अनुमंडल ब्यूरो राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!