एसजीबी कॉलेज में बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

एसजीबी कॉलेज में बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

संसू अकोला: ब्लाक के नगला परमाल में स्थित एसजीबी कॉलेज में विज्ञान दिवस के मौके पर स्कूल कॉलेजों में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। अकोला के एसजीबी कॉलेज में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने इलेक्ट्रिक इंसेक्ट, गोबर की खाद से मीथेन गैस, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट, इलेक्ट्रिक मोटर, एयर पोलूशन एनवायरमेंट, विटामिन एंड मिनिरल, रोड नियम, समय, कैलेंडर, पेरिस्कोप, मोटर बोट, बायोडायवर्सिटी, सोलर सिस्टम, वैक्यूम पावर आदि मॉडल तैयार किए। जिसमें कक्षा 9 के छात्र वेदांत को पहला स्थान जिसने हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट व वैक्यूम क्लीनर बनाया। वेदांत ने उसे प्रैक्टिकल करके समझाया। दूसरा स्थान संयुक्त रूप से क्लास आठवीं के छात्र कार्तिक एवं फिरोज खान जिन्होंने गोबर की खाद से मीथेन गैस बनाई। तृतीय स्थान क्लास आठवीं की छात्रा नंदिनी वर्मा को पेरिस्कोप के लिए दिया गया। चतुर्थ स्थान प्रियांशु क्लास आठवीं के छात्र को इलेक्ट्रिक इंसेक्ट के लिए दिया गया। मुख्य अतिथि हिमांशु चाहर रहे। जिन्होंने बच्चों को सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा प्रदर्शनी में स्कूल के उपप्रधानाचार्य सुनील लवानिया, हेमंत कुमार, प्रभाव लवानिया, ब्रजकिशोर सिंह, प्रताप सिंह, सीमा, सरिता लवानिया, रीता, श्वेता कुलश्रेष्ठ, शीतल, गीता, मयूरी, आरिश खान आदि मौजूद रहे।

R9भारत
योगेन्द सिह
थाना मलपुरा आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!