एस एस बी कैंप ऑफिस खुनुआ में गोष्ठी आयोजित कर बाल संरक्षण हेतु प्रशिक्षित किया गया

सिद्धार्थनगर

एस एस बी कैंप ऑफिस खुनुआ में गोष्ठी आयोजित कर बाल संरक्षण हेतु प्रशिक्षित किया गया

 

 

एंकर-जनपद सिद्धार्थनगर में एएचटीयू/ बाल कल्याण समिति ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाकर SSB खुनुआ थाना शोहरतगढ़ व एनजीओ संस्था प्लान इंडिया के संयुक्त प्रयास से एनसीसी कैडेट व समाजसेवी महिला व बच्चों की जागरूकता रैली के तहत नेपाल बॉर्डर खुनुआ से निकालकर एस एस बी कैंप ऑफिस खुनुआ में गोष्ठी आयोजित कर के बाल संरक्षण हेतु प्रशिक्षित किया गया ।
बताया जाता है कि संयुक्त टीम का नाम निरीक्षक बृजेश सिंह प्रभारी एएचटीयू / एसजेपीयू सिद्धार्थनगर उपनिरीक्षक महेंद्र चौहान प्रभारी पुलिस चौकी खुनुआ मय फोर्स, उपनिरीक्षक दर्शन लाल प्रभारीSSB मय फोर्स तथा प्रसून शुक्ला एनजीओ प्लान इंडिया सिद्धार्थनगर एवं हरिकेश दुबे एनजीओ प्लान इंडिया सिद्धार्थनगर आदि लोग उपस्थित रहे |
R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!