ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में नदबई के योगेश फौजदार ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

नदबई (भरतपुर) 26 सितंबर

  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में नदबई के योगेश फौजदार ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

नदबई.छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में राजस्थान पुलिस में कार्यरत कस्बा नदबई निवासी योगेश फौजदार ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 93 भार वर्ग में से डेडलिफ्ट में 285 kg बेंच प्रेस में 155 तथा स्कॉट में 247.5 kg कुल 687.5 kg वजन उठाकर पुलिस गेम रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पूर्व वर्ष 2023 में हरियाणा के मधुबनी में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।योगेश फौजदार ने लगातार दूसरी बार ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर स्वर्णिम कीर्तिमान अपने नाम किया। फौजदार अब वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।।

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!