प्रेस नोट, थाना हनुमानगंज भोपाल
स्टेट कोऑर्डिनेटर मध्यप्रदेश भोपाल
नाम – साहिल
MN- 8878420082
ओडी कार दिखाने के नाम पर अकोला महाराष्ट्र मे बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार।
-आरोपी अधिक कीमत मे कार बेचने के नाम पर कार लेकर नही करता था वापस
-आरोपी से ओडी कार कीमती 4,000,00 रूपये की बरामद ।
-आरोपी शहर से कार लेकर दूर शहर मे कार बेचने का करता था काम ।
-आरोपी को पुलिस रिमाण्ड मे लेकर अकोला महाराष्ट्र से की कार बरामद
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 13.01.23 को आवेदक/फरियादी मयूर राज देव निवासी सिंधी कालोनी थाना हनुमानगंज भोपाल ने थाना उपस्थित आकर आरोपी/अनावेदक समी अली के विरूद्ध कार बेचने के नाम पर ले जाने वापस न करने विषयक लेखी आवेदन प्रस्तुत कर उल्लेखित किया कि मेरे द्वारा एक कार AUDI A4 जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH02BG2404 दिनाँक 26.07.2021 को इंदौर मे डीलर से खरीदी थी जिसे बेचने के लिए मैने समी अली निवासी डीआईजी बंगला भोपाल से संपर्क किया तो समी कार बेचने के लिए गृहको को दिखाने के लिए दिनांक 10.06.2022 को ले गया तब से समी लगातार मुझसे कहता रहा कि गाड़ी की अच्छी कीमत नही मिल रही है इसलिये अभी बेच नही रहा हूँ दिनाँक 20.11.22 को समी ने मुझे बताया कार का आष्टा मे एक्सीडेंट हो गया है मुझे पेपर दे दो जिस पर मैने समी को गाड़ी के ओरिजिनल पेपर दे दिए इसके बाद समी मुझे कई महिनो से कार देने के नाम पर आजकल-2 कर रहा है मेरी कार वापस नही दे रहा है आरोपी द्वारा फरियादी/आवेदक के साथ अमानत मे खयानत कर अपराध घटित करना पाया जाने से थाना हनुमानगंज मे अप.क्र. 25/23 धारा धारा 406 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
कार्यवाही का विवरणः- मामले की विवेचना कार्यवाही मे आरोपी समी अली उर्फ नाजिस अली पिता सैय्यद फारूख अली उम्र 24 साल निवासी मकान नंबर 62 मस्जिद के पास रंभा नगर थाना गौतम नगर भोपाल का कार नही होने का कहते हुए गुमराह करने का असफल प्रयास किया किन्तु आरोपी अपने बताई कहानी मे खुद उलझता हुआ कार अकोला महाराष्ट्र मे खडा करना बताया आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड मे लेकर ओडी कार MH/02/BG/2404 कीमती 4,000,00 रूपये की बरामद की गई है।
बरामद सम्पत्ति- मामले मे गिरफ्तार आरोपी समी अली की निशादेही मे अकोला महाराष्ट्र से ओडी कार MH/02/BG/2404 कीमती 4,000,00 रूपये की बरामद की गई है।
पुलिस उपायुक्त जोन 3 द्वारा पुलिम टीम को 5000 रूपये के ईनाम से पुरूष्कृत करने आदेशित किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरणः-
1- समी अली उर्फ नाजिस अली पिता सैय्यद फारूख अली उम्र 24 साल निवासी मकान नंबर 62 मस्जिद के पास रंभा नगर थाना गौतम नगर भोपाल।
सराहनीय भूमिकाः-निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज, उनि.अरविन्द जाट, प्र.आर.1030 मनीष मिश्रा, आर.3476 गौतम सिंह सिकरवार,आर.1273 राहुल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।