असरफ आलम केसरिया(पूर्वी चंपारण)
केसरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमुआपूर चौक के समीप सोमवार की अहले सुबह एक कंटेनर चालट ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया, नतीजतन कंटेनर पर सवार उपचालक प्रभास कुमार यादव नामक की मौके पर मौत हो गई। वहीं खड़ी ट्रक चालक भी इस हादसे का शिकार बन गया। जिसकी पहचान राजीव कुमार नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। वह ट्रक के चक्का में फंसे गिट्टी निकाल रहा था।तभी जोरदार टक्कर में ट्रक आगे की बढ़ गई और ट्रक चालक राजीव कुमार 40 वर्षीय की मौत हो गई। इस बीच कंटेनर में आग लग गई और धूं धूं कर जलने लगा । जानकारी के अनुसार बताते चलें कि मृतक प्रभास 19 वर्षीय उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई थाना संडीला अंतर्गत जलालपुर गांव का रहने वाला है जबकि राजीव कुमार करैल थाना के नगला कांटी (मेनपुरी) का रहने वाला था। टक्कर इतना जोरदार था कि कंटेनर में शाॅट सर्किट से आग लग गई। देखते- देखते कंटेनर धू-धू कर जलने लगा कंटेनर में लाखों रुपए मूल्य के दवा लदी थी, जो जलकर बर्बाद हो गई । सूचना पर पहुंची अग्निशामक आग को काबू में लिया। हालांकि तब तक कंटेनर और लदी दवा पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। इस संदर्भ में स्थानीय थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।