कंपोजिट विद्यालय मे वितरित हुआ अंकपत्र कक्षा 8 के विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानित

आज कंपोजिट स्कूल करणपुर में नवप्रवेशी बच्चों का प्रवेश उत्सव एवं कक्षा आठवीं बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसका आयोजन प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा जी के नेतृत्व में हुआ मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह उपस्थित रहे अरुण कुमार शुक्ला ने बताया बच्चे ही विद्यालय का प्रतिबिंब एवं मूल्यांकन कार्ड होते हैं बच्चों को अनुशासन संस्कार एवं कठिन मेहनत द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया गया अपने कर्तव्य पर डटकर ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई कार्यक्रम का संचालन श्री महेश कुमार सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में अभिभावक सहित अध्यापिका अनुपम शुक्ला ज्योति वर्मा प्रदीप कुमार तिवारी अनिल कुमार दीपिका गुप्ता एवं द्वारावती जी उपस्थित रहे।