कछार जिला लक्षीपुर विधानसभा अंतर्गत काशीपुर में मिट्टी काटते समय हादसा हो गया पहाड़ी भूस्खलन में एक जेसीबी चालक की मौत हो गई.मृतक जेसीबी चालक का नाम जहांगीर आलम लश्कर है. मृतक जहांगीर जयपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. ज्ञात हो कि काशीपुर में जेसीबी के सहयोग से पहाड़ी की मिट्टी काटते समय जेसीबी को भूस्खलन का सामना करना पड़ा। इससे चालक जहांगीर जेसीबी समेत जमीन में दब गया इस बीच, स्थानीय लोगों ने घटना देखी और बचाव कार्य में शामिल हो गए कई घंटों की मशक्कत के बाद जहांगीर को बेहोशी की हालत में जमीन से निकाला गया जब जहांगीर को सिलचर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से इलाके में मातम छा गया है. इस बीच आरोप है कि काशीपुर टीला में लंबे समय से अवैध रूप से जमीन काटकर बेची जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिट्टी काटने के दौरान यह घटना भी घटी।

सुरजीत चक्रवर्ती सिलचर