कटक में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बड़बिल तहसील क्षेत्र के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 11 पदक जीत कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

कटक में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बड़बिल तहसील क्षेत्र के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 11 पदक जीत कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

ओडिशा के कटक में स्थित जे.एन. इंडोर स्टेडियम में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में बड़बिल ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 30 मई से 1 जून तक चली, जिसमें देश के 13 राज्यों से आए कुल 750 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़बिल के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे सभी विजेता खिलाड़ियों का बड़बिल रेलवे स्टेशन पर अभिभावकों व खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया। खिलाड़ियों की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले बड़बिल ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रशिक्षक श्री कार्तिक बेहेरा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया और सम्मानित किया गया।स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया और उम्मीद जताई कि आगे भी बड़बिल तहसील क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे।

R9 भारत के लिए ओडिशा के बड़बिल से सज्जाद आलम की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!