Riport By-अनिल कुमार बित्थरिया
कस्बा खेरागढ़ में शुक्रवार को जीएसटी की टीम दो गाड़ियों से पहुंची। जीएसटी की टीम को देखकर कस्बे के व्यापारियों में खलबली मच गई। टीम ने इस दौरान खेरागढ़ के सपा नगर अध्यक्ष (वर्तमान) के प्रतिष्ठान पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया।
शुक्रवार दोपहर जीएसटी टीम खेरागढ़ कस्बे में पहुंची।
तो कस्बे में बिना जीएसटी नंबर के व्यापार कर रहे व्यापारियों में खलबली मच गई और धड़ा धड़ शटर गिरने लगे।
बिना जीएसटी नंबर से व्यापार करने वाले व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा गिराकर भाग खड़े हुए। इस दौरान जीएसटी की टीम कस्बे में (सैपऊ राजस्थान रोड) पुल रोड़ पर स्थित रहीसुद्दीन कबाड़ी का काम करते हैं। रईसुद्दीन कबाड़ की दुकान पर पहुंच गई और व्यापार से संबंधित जांच पड़ताल करने में लग गई।
वर्तमान में सपा के नगर अध्यक्ष है, व्यापारी रहीसुद्दीन
कस्बा में कबाड़ का काम करने वाले व्यापारी रहीसुद्दीन वर्तमान में सपा के नगर अध्यक्ष है। प्रतिष्ठान पर पहुंची जीएसटी की टीम ने सारी कार्रवाई गुप्त रखी, उन्होंने किसी भी तरह की कोई भी अनियमितता सार्वजनिक नहीं की है। कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल अधिकारियों ने केवल यह बताया है कि व्यापारी रहीसुद्दीन कई वर्षों से बिना जीएसटी के पंजीकरण के कार्य कर रहा है। अधिकारियों ने कवाड़े के गोदाम में रखे माल और गल्ले की रकम से बिक्री का अंदाजा लगाकर नोटिस दिया और बिना जीएसटी नंबर के व्यापार करने वाले व्यापारी रहीसुद्दीन को जीएसटी नंबर लेने के लिए कहा और जीएसटी लेकर टैक्स जमा करने का आदेश दिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों मौजूद रहे उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।