कमलनाथ के कार्यक्रम को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
REPOTER BY – शेख मोईनुद्दीन
आमला… उपनगरी बोड़खी अथिति माथनकर लान में शनिवार 14 जनवरी को आमला विकास खण्ड के ग्राम खेड़लीबाजार क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दौरे को लेकर ब्लाक के मंडलम सेक्टर अध्यक्षों व कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ कि बैठक का आयोजन किया गया बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, बैतूल विधायक निलय डागा, भैसदेही विधायक धरमु सिँह सिरसाम, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सहित जिले के पदाधिकारीयों द्वारा उपस्थित समस्त मंडलम सेक्टर अध्यक्षों को पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने आपने उदबोधन में कहा कि 15 वर्ष से प्रदेश में भाजपा कि सरकार है ओर आमला विधानसभा में भाजपा के विधायक है लेकिन क्षेत्र कि जनता फिर भी परेशान है पिछली विधानसभा में जिले में 4 विधानसभा में कांग्रेस को विजय हासिल हुई लेकिन आमला विधानसभा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा जिसका खामियाजा आज भी क्षेत्र कि जनता उठा रही है इस बार सभी को साथ मिलकर आमला विधानसभा को जीताना है इसी को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने जिले कि पहली सभा आमला विधानसभा में रखी है ओर आमला विधानसभा को जिताकर कमलनाथ जी के हाथो को मजबूत करना है आमला शहर कि बैठक करने के बाद खेड़ली बाजार में मण्डलम सेक्टर कि बैठक लेकर सभा स्थल का निरीक्षण किया इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे,बोरदेही ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र चाचड़ा सहित युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।