कलेक्टर के निर्देश अनुसार संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य

विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कलेक्टर के निर्देश अनुसार संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/बैतूल जिले के भीमपुर में संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी समरसता यात्रा के परिपेक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया भीमपुर शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बैतूल के निर्देश अनुसार संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रभारी प्राचार्य डॉ बबीता राय के संरक्षण में विविध प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें गुरुदेव रविदास जी के सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला गया समरसता यात्रा के उद्देश्य को सफल बनाने में महाविद्यालय स्तर पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया संत रविदास जी के प्रेरक विचारों को समाज में प्रेषित करना व समाज में समरसता का भाव निर्माण करने के उद्देश्य इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है कालेज प्राचार्य डॉ बबीता राय के अनुसार दिनांक 04/08/2023 को चित्रकला व निबंध तथा 05/08/2023 को संभाषण गीत प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला में पूजा सराठे ,दिनेश कासदे, रिंकी धुर्वे ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान तथा निबंध में राजेंद्र आहाके सोनू विश्वकर्मा गीत में करीना आठवले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे डाॕ शोभा बघेल संयोजक डॉ नीतू सिंह सहसंयोजक की अहम भूमिका रही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बी.ए. एवं बी.एस.सी के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे चयन समिति के भूमिका मे समस्त सहायक अध्यापक लेखराम दरसिमा एवं नीलेश धुर्वे दसरू यदुवंशी डॉक्टर संगीता पाल डॉक्टर भावना पारखे डॉक्टर रजनी मर्सकोले एवं कुमारी निहारिका गोहर का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!