कलेक्टर चन्द्र कांत वर्मा के निर्देश पर हुई सहकारी और मंडी की संयुक्त कार्यवाही दल ने की 3 ट्रेडर्स पर छापेमारी कर, जप्त की 203 कट्टा धान

कलेक्टर चन्द्र कांत वर्मा के निर्देश पर हुई सहकारी और मंडी की संयुक्त कार्यवाही दल ने की 3 ट्रेडर्स पर छापेमारी कर, जप्त की 203 कट्टा धान

 

अतरिया बाजार के दो और बिजलदेही के एक कारोबारी के ठिकाने पर हुई छापेमार कार्यवाही*मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधान के तहत हुई बनाई गई जब्ती

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, 16 जनवरी 2024:
कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन और सतत निगरानी में जिले के संयुक्त विभागीय टीम सक्रिय होकर अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर त्वरित कार्यवाही कर रही है। जिले में लगातार पांचवे दिन में अवैध धान कारोबारियों पर सात बड़ी कार्यवाही की गई। खाद्य, सहकारिता और मंडी के संयुक्त दल ने तीन अलग अलग धान ट्रेडर्स के ठिकानों पर दबिश देकर जप्ती की कार्यवाही।

संयुक्त दल ने 3 ट्रेडर्स के पर छापेमारी कर, जप्त की 203 कट्टा धान
कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के प्रशानिक कुशलता और त्वरित निर्देशन में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर लगातार पांचवे दिन जप्ती की कार्यवाही की गई। मंगलवार को अतरिया बाजार के दो और बिजलदेही के एक कारोबारियों पर छापेमार की कार्यवाही हुई। इस दौरान बिजलदेही, खैरागढ़ के प्रोपरेटर त्रिसंसम सिह के माँ कृषि केंद्र, कारोबर परिसर मे जाँच किये जाने पर अवैध ढंग से 50 कट्टे धान, वजन में 20 क्विंटल रखे जाने के कारण जप्ती की करवाई की गयी।

अतरिया बाजार के दो और बिजलदेही के एक कारोबारी पर हुई कार्यवाही
बिजलदेही के बाद अतरिया बाजार के दो धान व्यापारियों के यहाँ धान के अवैध भंडारण पर जप्ती कार्यवाही की गई। यहां के धरमी चंद जैन ट्रेडर्स के प्रो. धरमी चंद जैन के गोदाम परिसर मे 63 कट्टे धान वजन में 25 क्विंटल और आगर चंद पारख ट्रेडर्स के प्रो. संतोष पारख के गोदाम मे अवैध धान 90 कट्टा वजन में 36 क्विंटल अवैध भंडारित किये जाने पर दोनों के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत जप्ती की कार्यवाही की गयी।

संयुक्त दल में थे ये अधिकारी कर्मचारी शामिल
खाद्य-सहकारिता-मंडी के संयुक्त दल में कार्यवाही के दौरान जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक पंजीयक रघुराज सिंह, मंडी सचिव पवन सोनकर, खाद निरीक्षक विनोद सागर, मंडी उप निरिक्षक सुरेश सिह बघेल एवं सहायक रामकिशन सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!