कोटा मंडावरा
कस्बे की प्रभात फेरी मंडली हुई गोवर्धन परिक्रमा की यात्रा के लिए रवाना

मंडावरा कस्बे से श्री बांके बिहारी प्रभात फेरी मण्डली मंडावरा के तत्वाधान मे श्री खाटू श्याम , श्री सालासर बाला जी , गिरिराजधरण ,व्रन्दावन धाम , बरसाना ,नन्दगाँव की यात्रा के लिये 5 दर्जन से भी अधिक यात्री महिला पुरूष रवाना हुये।
यात्रा संयोजक श्री दुर्गा शंकर नागर ने बताया कि मंडावरा से क्षेत्र की खुशहाली ,अमन ,चेतन को लेकर मंडावरा से खाटूश्याम , सालासर बाला जी महाराज , गिरिराजधरण , वृदावन धाम , बरसाना , नन्दगाँव किन यात्रा मंडावरा से बस स्टैंड से गणेश महाराज की पूजा अर्चना कर पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कन्हैया लाल गुर्जर ,एस आई साहब रामकल्याण गुर्जर , रामराज मीणा चोकी मंडावरा द्वारा भगवा ध्वज दिखा कर रवाना किया गया ।
यात्रा में यात्रा संयोजक दुर्गा शंकर नागर सह संयोजक राजाराम गुर्जर , रामदयाल नागर ,महावीर नागर नेता , रवि नागर , राघव वैष्णव ,महावीर नागर , दिनेश नागर ,राकेश नागर , आदि महिला पुरुष 5 दर्जन से भी अधिक यात्री रवाना हुये।
कोटा ब्यूरो चीफ मुकेश गोस्वामी