कांग्रेस और मेरी लड़ाई नहीं, यह प्रजातंत्र की रक्षा की लड़ाई है: रामू टेकाम

कांग्रेस और मेरी लड़ाई नहीं, यह प्रजातंत्र की रक्षा की लड़ाई है: रामू टेकाम

भैंसदेही में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ संम्पन्न

 

भैंसदेही। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।
जिसमें सर्वप्रथम देशमुख कॉम्प्लेक्स शीतला माता चौक पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
उसके पश्चात उमा मैरिज लान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ई.डी.,आईडी,सीबीआई,का इस्तेमाल अपने विरोधियों पर कर रही है।
वहीं कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने कहा कि मैं हर गरीब आदमी के लिए लडने वाला आदमी हू,मैं आज देश और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा हूँ। भाजपा ने मात्र 10 साल के शासन में हर जिले कस्बों में पार्टी का आलीशान भवन बना लिया है। भाजपा के सारे नेता करोड़पति बन गये हैं।और जनता को महंगाई की मार झेलने पर मजबूर कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री समीर खान ने कहा कि आज देश
के 1 प्रतिशत पूंजीपति के पास देश की 40 प्रतिशत संपत्ति है भविष्य में यह खाई और ज्यादा बढ़ना हैं।
पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने कहा कि आज भाजपा सरकार अपने किये गए वादों से मुकर रही हैं। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर डट जाए और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर जाके लोगों को बताए।
युवा कांग्रेस लोकसभा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वाड़ीवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने ने सालाना 2 करोड़ नौकरी युवाओं को देने की बात की थी लेकिन अब युवाओं के साथ छल कर रही हैं।
कार्यक्रम में मंच पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आभार व्यक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर द्वारा किया गया।
सम्मेलन के बाद लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम द्वारा भैंसदेही नगर में जनसंपर्क भी किया गया।
इस अवसर पर सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी गण,वरिष्ठ नेता गण एवं कांग्रेस कार्यकर्तागण सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!